अवर्गीकृत

62 लाख से निर्माण होगा डीएलएस कालेज सड़क, अवैध नल कनेक्शन को वैध करने किश्तों में राशि देने की होगी सुविधा,एमआईसी की बैठक में दी गयी मंजूरी

डेस्क

अशोकनगर से डीएलएस कॉलेज तक की सड़क 62 लाख 50 हजार की लागत से बनेगी। इसी तरह अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के लिए हितग्राही अब किस्तों में राशि जमा कर सकेंगे। शुक्रवार को हुई एमआईसी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।मेयर किशोर राय की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक निगम के दृष्टि सभागार में शाम 5:00 बजे शुरू हुई। बैठक में विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गई ।

सर्वप्रथम एजेंडा क्रमांक 1 से लेकर 7 तक में शासन के विभिन्न पेंशन योजना के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने की मंजूरी दी गई। एजेंडा क्रमांक 8 में नगर निगम के कार्यरत मीटर रीडर को चौधरी वेतनमान के अनुसार 300 रूपए की कटौती कर परिवार कल्याण निधि में जमा करने की स्वीकृति दी गई। प्रस्ताव क्रमांक 9 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अशोक नगर में बन रहे 1232 आवासों में विद्युतीकरण कार्य के लिए प्राप्त निविदाओं में काम एसओआर को स्वीकृति दी गयी।प्रस्ताव क्रमांक 10 में सीवरेज के तहत सड़क निर्माण में मेन होल को उठाने सामग्री खरीदारी की गई की मंजूरी दी गयी। इसीतरह जल विभाग के कार्यों में निविदा के लिए नियम एवं शर्तें निर्धारित करने की स्वीकृति दी गई। एमआईसी की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा किये गए एजेंडा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर कमिश्नर प्रभाकर पांडे ने दिए।

बैठक में एमआईसी सदस्य श्रीमती उषा मिश्रा, श्रीमती अंजनी कश्यप, श्रीमती ममता ताम्रकार, श्रीमती मधुबाला टंडन, उमेशचंद्र कुमार, उदय मजूमदार राजकुमार पमनानी, बंटी यादव, निगम सचिव राजेंद्र अवस्थी और निगम के सभी विभाग प्रमुखअधिकारी उपस्थित थे।शहर के सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए रेडीमैक्स डामर का उपयोग किया जाएगा । इस डामर की खास बात यह है कि इसमें बारिश का असर नहीं होता है। इसी तरह सतनामी समाज के पदाधिकारियों की मांग पर भारतीय नगर तिराहा चौक पर प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शहर के सभी उद्यान और मुक्तिधाम की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। इस दौरान ग्रास कटर मशीन से सभी जगहों के बड़े घास की कटाई कर उद्यान एवं मुक्तिधाम को स्वच्छ रखने के निर्देश मेयर श्री किशोर राय ने दिए। इसी तरह स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए विद्युत प्रभारी हो निर्देशित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,