कोटा

जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार…6 आरोपियों ने बिछाया था जाल

कोटा रमेश भट्ट

कोटा बेलगहना- 11 जनवरी को बेलगहना पुलिस चौकी अंतगर्त ग्राम पंचायत खोंगसरा आमगोहन में पंचायत भवन के पीछे तालाब में जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाए गए तार जिसमे की बिजली का करेंट दौड़ रहा था जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार में 18-वर्षीय अमित कुमार के तार के चपेट में आने से मौत हो गई थी, जिसके बाद बेलगहना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304(2)के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई थी। इस मामले में अपराध पंजीबद्ध करने के बाद बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह सहित पुलिस के जवानों ने विवेचना शुरू कर दी थी, जिसके बाद विवेचना के दौरान इस मामले में शामिल लोगों के शामिल होने के सबूत बेलगहना पुलिस को मिले जिसके बाद 22 जनवरी को खोंगसरा ग्राम-पंचायत के 6 आरोपियों सहित एक नाबालिग जो कि जंगली जानवर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार मे शामिल थे,

सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 01- जेठूराम सरसटिया,पिता चैन सिंह सरसटिया 30 वर्ष साल आवास पारा खोंगसरा, 02-देवसिंह मरावी,पिता मुन्ना सिंह मरावी 24 वर्ष कटेलीपारा खोंगसरा, 03-किशुन उर्फ कौंदा पोर्ते,पिता बलवन सिंह पोर्ते 25 वर्ष कटेलीपारा खोंगसरा, 04-बलिराम केंवट,पिता गजाधर केंवट 22 वर्ष कटेलीपारा खोंगसरा,05-परमेश्वर उर्फ लालू उइके,पिता राजू उइके 23 वर्ष आवासपारा खोंगसरा,06-जयकुमार मरावी,पिता गोपाल सिंह 25 वर्ष आवासपारा खोंगसरा सहित एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है, इसके अलावा मिल बेलगहना पुलिस ने 02-स्थाई वारंटीओं को भी कांबिंग गस्त के दौरान गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें भी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई...