दंतेवाड़ा

दुर्गम क्षेत्र से निकलकर करेंगे बच्चे भारत माता की सेवा….नन्हे परिंदे संस्था के 17 होनहार बच्चे पढेंगे सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में…

दंतेवाड़ा अवधेश मिश्रा

दंतेवाड़ा- जिले के संचालित कोचिंग नन्हे परिंदे संस्था पातररास से इस बार 1जनवरी 2020 जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय तथा सैनिक स्कूल जैसे उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों में दाखिला के लिये 17 बच्चों का चयन सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं में दाखिला हेतु हुआ है। इसके पूर्व वर्ष 2011-12 में इसी संस्था के 9 बच्चों का चयन सैनिक स्कूल अंबिकापुर के लिये हुआ था।

इस वर्ष 2020-21 में उक्त संस्था के कुल 22 बच्चे सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और 17 बच्चे इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए हैं। यह अभी तक जिले के किसी भी संस्था का सर्वाधिक उत्कृष्ट परिणाम है। और इसका श्रेय जाता है नन्हे परिंदे संस्था के विशेषज्ञ शिक्षकों को जिन्होंने बच्चों को न केवल नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करायी जाती है अपितु जवाहर उत्कर्ष, सैनिक स्कूल, एकलव्य विद्यालय, आदर्श विद्यालय जैसे उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों में प्रवेश हेतु भी बच्चों को तैयार किया जाता है। बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये प्रातः कालीन तथा सांध्यकालीन में अपना अतिरिक्त समय देकर कक्षाएं ली जाती है, ताकि बेहतर नतीजे हासिल हो सके। इस संस्था में सामान्य प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से कक्षा 4 थी में अध्ययनरत बच्चों का चयन किया जाता है। जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों से करीब 160 बच्चों का नन्हे परिन्दे संस्था में कोचिंग हेतु चयन किया जाता है।

जिसमें जिले के दूरस्थ धुर नक्सली प्रभावित इलाका सूरनार से कोसाराम, हिरोली से हिड़माराम एवं लखमाराम, चोलनार के रिंकुराम मंडावी, कावड़गांव से राकेश कुमार मरकाम, मैलावाड़ा के यशराज कश्यप, माहराहाउरनार से भूपेश कुमार, मसेनार से अमितेश कुमार अतरा, बालपेठ से हेमसागर नाग, टेकनार से विनोद कुमार कर्मा, बारसूर से एकलव्य सोनी, भालूनाला हिड़पाल से रोहित कुमार कश्यप गीदम के विष्णु नाग एवं तेजेश्वर नेताम, पातररास से लक्ष्मण भगत सहित बस्तर जिले के बालेंगा बस्तर से मोहित कुमार तथा एरपुण्ड लोहंडीगुड़ा से मिथिलेश कुमार का चयन सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के कक्षा 6 वीं में दाखिला के लिये हुआ है।
इस संस्था से इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का सैनिक स्कूल अंबिकापुर में पढ़ाई के लिये चयन होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा और सीईओ जिला पंचायत श्री सच्चिदानंद आलोक सहित अन्य अधिकारियों ने सफल बच्चों को बधाई दी तथा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। वहीं उक्त संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं की लगन और मेहनत की प्रशंसा करते हुए इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को निरंतर इस दिशा में सक्रियता के साथ बच्चों की पढ़ाई में योगदान देने प्रोत्साहित किया है। जिला प्रशासन दन्तेवाड़ा द्वारा 2011 से संचालित यह नन्हे परिन्दे संस्था लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...