बिलासपुर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला एक और मामला आया सामने…युवती को ग्वालियर से किया गया बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की प्रार्थिया ने थाने में 12 मई 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी उसकी नाबालिग पुत्री को कोई बहलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी, जिसमें पुलिस को सफलता मिली है और नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विवेचना दौरान संदेही के मोबाईल का सायबर सेल बिलासपुर से टावर लोकेशन प्राप्त कर अपह्ता बालिका को ग्वालियर मध्यप्रदेश से प्रेम कुमार शर्मा उर्फ रिंकू पिता सत्य कुमार शर्मा उर्फ संत कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी पोडी भाठा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) के कब्जे से डबरा गांव के किराये के मकान से बरामद किया गया है। पीडिता का कथन कराया गया जिन्होने संदेही प्रेम कुमार शर्मा द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पत्नि बनाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना लेख करायी है। प्रकरण के आरोपी प्रेम कुमार शर्मा द्वारा पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी पौरूष पुर्रे, सउनि अशोक चैरसिया, अशोक कोरम एवं विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...