क्राइममुंगेली

घात लगाकर बदमाशों ने किया सामाजिक कार्यकर्ता पर हमला, बेटे को चाकू से किया घायल

डेस्क

मुंगेली तेजी से क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है ।आपराधिक घटनाओं की यहां जैसे बाढ़ सी आ गई है। बुधवार सुबह यहां मुंगेली में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। वहीं इससे पहले मंगलवार रात में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता पर भी बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया। मुंगेली में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था पहल का संचालन करने वाले राजू वेनताल अपने बेटे, छठी कक्षा में पढ़ने वाले विधान वेंताल के साथ रात करीब 10:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल में अपने घर करही जा रहे थे। जब वे महिमा अस्पताल से आगे, नहर चौक के पास पहुंचे ,तभी एक टपरी के पास घात लगाकर बैठे तीन से चार युवकों ने हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों के पास चाकू, रॉड, लाठी ,चेन जैसे घातक हथियार थे। ताबड़तोड़ हमले में राजू बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं उनके बेटे को भी हमलावरों ने चाकू मार दिया। चाकू लगने से विधान बुरी तरह जख्मी हो गया। हमलावर हमला करने के बाद राजू वेंताल के पास मौजूद करीब तीन हजार रुपए और ठेकेदारी से संबंधित कुछ कागजात लूट कर भाग गए। सामाजिक कार्यकर्ता होने के अलावा राजू वेंताल ठेकेदारी भी करते हैं ।

माना जा रहा है कि रंजिश बस उन पर यह हमला किया गया है या फिर मुमकिन है हमलावर पेशेवर लुटेरे हो और यह भी मुमकिन है कि उन्हीं हमलावरों ने बुजुर्ग की हत्या की हो। मंगलवार देर रात की घटना के बाद राजू वेंताल ने बुधवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वही उनके बेटे विधान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । लगातार एक के बाद एक घटनाएं होने से मुंगेली पुलिस के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वो शुरुआत किस ओर से करें।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...