रायगढ़

नौकर ने लुट की नियत से मालिक को उतारा मौत के घाट…आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पैसा नही देने की बात पर नौकर द्वारा किए गए अपने ही मालिक के हत्या कांड के मामले में लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी राम सुखेन शर्मा की रक्त रंजिश लाश मिली थी। जिसकी सूचना मृतक के छोटे भाई रामनिवास शर्मा ने लैलूंगा पुलिस को दी। जांच घटना स्थल में पुलिस ने पहुंचकर देखा कि मृतक के शरीर पर गाल, कंधे और गर्दन में चोट के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और प्रबल हुई। इधर पुलिस ने मृतक के नौकर संतुराम यादव की अनुपस्थिति पर संदेह जताते हुए उसकी तत्काल तलाश शुरू की। हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर संतुराम ने अपना अपराध स्वीकार कर बताया कि उसने लूट के इरादे से हत्या को अंजाम दिया। उसने बताया कि 13 अप्रैल को वह मृतक के पास 800 रुपए उधार मांगकर गया था और पुनः लौटकर फिर पैसे मांगने लगा। पैसा न मिलने पर रंजिशवश रात के समय मृतक के घर में घुसकर बांस के डंडे और हाथ-मुक्के से मारकर उसकी हत्या कर दी और घर में रखे करीब 40,000 रुपए लूट लिया। मामले में गांव के ही आरोपी संतुराम यादव को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस अंधे हत्याकांड के शीघ्र खुलासे में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चेलक, एएसआई चंदन नेताम, हेमंत कश्यप, राजेश दर्शन, हेड कांस्टेबल रामरतन भगत, नंदु पैंकरा, कांस्टेबल सुखदेव साय, सुरेश मिंज, एलियस केरकेट्टा, पूनम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO पचपेड़ी:- सड़क हादसे के बाद खूनी संघर्ष… दशगात्र कार्यक्रम में गए युवकों पर हमला, लाठी-डंडे और... बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार...रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहश... साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़... अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार, पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी....व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्... गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप... महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,