रतनपुर

पदभार ग्रहण करते ही जिला पंचायत अध्यक्ष पहुँचे माँ महामाया के दरबार, मत्था टेक लिया आशीर्वाद….. कहा विकास की मंशा से ही करूंगा कार्य

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- जिला पंचायत बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने पद की जिम्मेदारी सम्भालते ही सबसे पहले माँ महामाया के दरबार रतनपुर पहुँचकर अपना मत्था टेका, जहाँ उन्होंने माँ महामाया की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में विकास की मंशा से कार्य करने के लिए ही उन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया और जीतकर यहां तक पहुँचे, जिसके बाद अब एक महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी ग्रहण करते ही उनकी जवाबदेही तय हो चुकी है, जिसे पूरी निष्ठा से पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता है।

शासन की योजनाओं और उनके लाभ से अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करना यही प्रयास रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यहाँ उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर