कोटा

भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप से घायल

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी क्रमांक सीजी 10 ईएच 4328 को ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 28 एस 2135 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम अमाली निवासी रवि यादव 40 वर्ष और श्यामू भैना 40 वर्ष के रूप में हुई है।

हादसे में ट्रैक्टर चालक राजा राम यादव 21 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रैक्टर का बीमा नहीं था,

जो वाहन मालिक की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...