पाली कोरबा

किसान को हेलमेट भुलना पड़ा महंगा, बैंक के बाहर से 90 हजार की हुई उठाईगिरी….आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद

रतनपुर जुगनू तंबोली

पाली- गुरुवार को पाली जिला सहकारी बैंक के सामने से अज्ञात आरोपियों ने किसान को शिकार बनाते हुए बाइक की डिग्गी से 90 हजार रुपए को पार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनीखुर्द निवासी किसान अमर सिंह कंवर जिला सहकारी बैंक पाली से पैसे निकालने पहुँचे थे, जो बैंक से पैसे निकालकर अपनी बाइक की डिग्गी में रकम और बैंक पासबुक को रखकर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें याद आया कि उन्होंने अपना हेलमेट बैंक के मरामदे में भूल गए है, जो वापस हेलमेट लेने बैंक पहुँचे, अपनी बाइक को बैंक के सामने खड़ी कर जैसे ही वह अंदर गए उन्हें लगा कि कोई बाइक की डिग्गी खोल रहा है, उन्होंने मुड़ कर देखा तो हेलमेट पहने एक युवक डिग्गी से गमछे सहित पैसों को निकाल रहा है, उन्होंने आवाज लगाई तब तक युवक सड़क की दूसरी ओर बाइक में खड़े अपने साथी के साथ भाग निकला। किसान ने उनका पीछा भी किया लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए।

बैंक में पहले से थे आरोपी

पीड़ित किसान ने बताया है कि जब वह बैंक में पैसे निकाल रहे थे तभी दोनों युवक उनके आस पास थे, जिन्हें अन्य ग्राहक समझकर उन्होंने ध्यान दिया और कुछ समय बाद उन्ही युवकों ने घटना को अंजाम दे दिया।

सीसीटीवी में हुए कैद

आरोपियों की फ़िलहाल पहचान नही हो पाई है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक अपाचे बाइक में दो युवक जिनकी उम्र लगभग 30-32 साल है हेलमेट लगाकर कर फरार हो रहे है, वही बैंक के सीसीटीवी से उनके चेहरों की पहचान भी हो सकती है, फिलहाल मामले में शिकायत के आधार पर पाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379,34 के तहत अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है, जिनके हाथ अहम सुराग भी लग चुके है।

बैंक के आस पास रहते है सक्रिय

यह पहला मामला नही है जब लुटरे आरोपी बैंक के आस पास पहले से मौजूद रहते हो, हमेशा उनकी रेकी यही से शुरू होती है, जिसके बाद रकम निकालने वाले उपभोक्ता इनका शिकार बनते है, लिहाज़ा बैंक में लेने देन के दौरान लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...