छत्तीसगढ़बिलासपुर

सड़क की समस्या लेकर चांटीडीह की महिलाएं पहुंची महापौर के पास, महापौर ने जल्द ही मांग पूरी करने का दिलाया भरोसा

महिलाओं ने बताया कि सड़क नहीं होने की वजह से बरसात में पूरे मोहल्ले में पानी भर जाता है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में भी पेरशानी होती है

बिलासपुर अलोक अग्रवाल

बुधवार को सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर चांटीडीह की महिलाएं मेयर किशोर राय से मिलने पहुची। इस दौरान मेयर ने उनकी मांगो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। चांटीडीह में सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर करीब 15 महिलाएं मेयर किशोर राय से।मिलने पहुची थी। इस दौरान उन्होंने सड़क नहीं होने के कारण बरसात में होने वाली परेशानी से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि सड़क नहीं होने की वजह से बरसात में पूरे मोहल्ले में पानी भर जाता है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में भी पेरशानी होती है। पानी भरे रहने के कारण बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहन भी मोहल्ले में नहीं आते हैं। इसी तरह महिलाओं ने मोहल्ले की पानी निकासी के लिए नाली और नियमित सफाई करने की बात कही। जिसके बाद मेयर किशोर राय ने पार्षद बंशी साहू से फोन पर बात की और संबंधित अधिकारियों को स्टीमेट बनाने और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कर निर्माण करने के निर्देश दिए। इसी तरह नामदेव समाज के पदाधिकारियों ने नूतन चौक स्थित समाज के सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण की मांग की।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार