रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में संक्रमण की स्पीड हुई कम, मौत के आंकड़े भी निचले स्तर पर

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना की गति अब सीमित होने लगी है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1034 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 14 संक्रमितों की मौत हो गई। आपको बता दे प्रदेश में सर्वाधिक रायपुर के 113 हैं। इसमें सरगुजा के 48, रायगढ़ के 56,जांजगीर के 65,कोरबा के 35,सूरजपुर के 54,जशपुर के 51,बलौदा बाजार के 47,सुकमा के 81,बीजापुर के 76 तथा बस्तर के 64 मरीज शामिल है। बाकि जिलों में 50 से कम संक्रमितो की पहचान की गई है। इस दौरान हुई 14 मौते के साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 13285 हो गई है। राज्य में इस दौरान 1858 मरीज डिस्चार्ज हुए है। जिनके साथ प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या 9 लाख 84 हजार 950 जबकि अब छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 17275 हो गई है।

न्यायधानी में कोरोना की रफ्तार हुई कम..

न्यायधानी में गुरुवार को 16 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र में 9 संक्रमित मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से 7 लोग कोविड की चपेट में आए हैं। नए मरीजों को मिलाकर कुल रोगियों की संख्या 64379 पर पहुंच गई है। जून के 10 दिन में 233 लोग संक्रमित हुए हैं। इधर दिनभर में 39 लोगों ने एक साथ कोरोना को हराया तो ठीक होने वालों के आंकड़े 62855 पर पहुंच गए। रिकवरी दर 97.63 फीसदी पर है। साथ ही गुरुवार को शहर के अस्पतालों में दो मरीजों की मृत्यु हुई। दोनों मरीज दूसरे जिले के निवासी थे। 24 घंटे में जिले के निवासी किसी भी मरीज की कोरोना से मृत्यु नहीं हुई। सिम्स में जीपीएम जिले के रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने सिम्स में दम तोड़ा। अपोलो में इलाज के दौरान जांजगीर निवासी 40 साल के पुरुष की मृत्यु हुई है। अब तक जिले के 1542 लोगों ने दम तोड़ा है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत