बिलासपुर

अपराधों को अंजाम देने गैंग बनाकर काम कर रहे आरोपी…चाकू की नोक पर लूट करने वाले 5 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के बाहर हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे लूट की रकम और एक धारदार चाकू को जब्त किया गया है। मामले पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राम कुमार यादव निवासी तिफरा मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता है  9 दिसंबर को कुछ सामान को छोड़ने इन्दु चौक आया था  इसके बाद कुछ सामान लेने पुराना बस स्टैंड गया सामान खरीदी करने के बाद पुराना बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में शराब लेने गया हुआ था जहां शराब लेते वक्त उसने अपने पाकिट से पैसा निकाल कर शराब की खरीदी किया तभी वही पास में खड़े आरोपियों ने प्रार्थी के पास पैसे को देख लिया और लूट की योजना बनाकर प्रार्थी को जाते समय धक्का देकर विवाद करने लगे

प्रार्थी के द्वारा मना करने पर सभी आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे मारपीट के दौरान एक आरोपी ने चाकू दिखाकर प्रार्थी को डराया जिसमें से एक आरोपी ने प्रार्थी की जेब में रखे ₹5000 को लूट लिया और मारपीट करने लगे हल्ला होने पर आसपास के लोग को आता देख सभी आरोपी प्रार्थी को धक्का देकर भाग गए प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध किया गया और तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश करने रवाना किया गया संदेही गोलू पासी को पुराना बस स्टैंड में तलाश किया गया जो शराब भट्टी के पास सुलभ शौचालय के पीछे मिला जो पुलिस पार्टी को आता देख भागने की फिराक में था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर गोलू पासी प्रारंभिक दौर में पुलिस को गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर गोलू पासी ने अपने अन्य साथियों जिनमे कल्लू खान पिता आफताब खान उम्र 32 वर्ष, अजय गंगवानी पिता रूपा गंगवानी 29 वर्ष,बिल्ली उर्फ राजकुमार मानिकपुरी पिता भानु दास मानिकपुरी 20 वर्ष सहित एक नाबालिग के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथी बिल्ली एवं अन्य  के साथ शराब दुकान के पास खड़ा था प्रार्थी द्वारा जेब से रकम निकाल कर शराब लेते समय उसके पॉकेट में पैसों को देख लिए थे जो सभी लूट की योजना बनाकर प्रार्थी  के साथ मारपीट कर चाकू की नोक पर उसके पास रखे ₹5000  रुपये को लूट लिए  और भाग गए थे प्रार्थी तथा  गोलू पासी के निशानदेही पर अन्य 4 आरोपियों को पकड़ा गया प्रथक प्रथक पूछताछ करने पर सभी ने प्रार्थी के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट करना जुर्म स्वीकार किया सभी आरोपियों के कब्जे से लूटे गए ₹5000 तथा घटना में प्रयुक्त कटार को जप्त किया गया सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मेंं भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो...