पचपेड़ी

होटल में बेच रहा था अवैध शराब… मल्हार पुलिस ने पचपेड़ी थाना क्षेत्र में की छापेमारी, मौके से देशी, विदेशी शराब सहित 54 हजार बिक्री रकम जब्त

उदय सिंह

पचपेड़ी – प्रदेश में घोषित शुष्क दिवस के दिन अवैध शराब बेचने वाले सक्रिय रहे ऐसे ही अवैध कारोबारी पर मल्हार पुलिस ने छापेमारी कर देशी, विदेशी शराब और 54420 रुपए बिक्री रकम को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोंधरा में शिवनाथ नदी पुल के पास मुरारी यादव नाम का व्यक्ति अपने होटल में ड्राई डे पर अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है, सूचना पर उपनिरीक्षक भावेश शेंडे मल्हार चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर रेड किया, जहाँ एक व्यक्ति मौके पर मिला जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 24 नग 180 ml देशी प्लेन शराब व 12 नग 180 ml अंग्रेजी जम्मू व्हीस्की सील बंद व एक सफेद बोरी के अंदर 08 नग बीयर सिम्बा 650 ml सील बंद कुल मात्रा 11.680 ml कीमती 5480 रूपये एवं बिक्री रकम 54420/ रूपये के साथ मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम मुरारी यादव पिता फेकूराम यादव उम्र 45 साल निवासी जोंधरा थाना पचपेडी बताया उक्त शराब रखने व बिक्री करने पर आरोपी को कार्यवाही हेतु पचपेड़ी पुलिस को सुपुर्द किया गया जिसके खिलाफ पचपेड़ी पुलिस ने 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर शराब व बिक्री रकम को जब्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार