रायपुर

नगरीय क्षेत्रों के सभी मॉल, चौपाटी और फास्ट फूड वाले अस्थायी ठेले तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश…..नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और नगरीय निकायों को जारी किया आदेश

रमेश राजपूत

रायपुर– नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि नगरीय क्षेत्रों में स्थित सभी मॉल, चौपाटी, बाजार एवं अन्य स्थलों जहां चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड तथा अन्य खाद्य वस्तु के विक्रय के लिए अस्थायी ठेले आदि लगाये जाते हैं, उन्हें आगामी आदेश तक बंद रखा जाए। नगरीय क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों और छात्रों को किराये पर उपलब्ध कराए जाने वाले पी.जी. को भी खाली कराया जाए अथवा उनमें निवास करने वाले छात्र-छात्राओं के बाहर आने जाने वाले को हतोत्साहित किया जाए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों, नगर पालिक निगम के आयुक्त और नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों को इस आशय का आदेश जारी करते हुए इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

अंतराज्यीय बस सेवा भी तत्काल प्रभाव से बंद…

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण का प्रभाव छत्तीसगढ़ राज्य के कई सीमावर्ती राज्य में प्रकाश में आया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से आने तथा जाने वाली बसों के परिवहन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।इसके साथ ही अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाली समस्त यात्री वाहनों का संचालन भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त सह अध्यक्ष राज्य परिवहन प्राधिकार छत्तीसगढ़ द्वारा सभी क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को आदेश जारी कर इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
error: Content is protected !!
Letest
पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से...