रायपुर

राज्य सरकार का एक और निर्णय कर्मचारी, अधिकारी घर बैठे करें काम…कार्यालयों में कम से कम लोगों से काम लेने के निर्देश

रमेश राजपूत

रायपुर– राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर, कमिश्नर सहित सभी दफ्तरों को निर्देशित किया है कि वो दफ्तर में कम से कम कर्मचारियों की उपस्थिति करायें। इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर शेष कार्यालयों के कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कहा है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े खतरे के मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग ने ये आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर, कमिश्नर, राजस्व विभाग और सभी विभागों को निर्देशित किया है कि 25 मार्च तक कोरोना वायरस से निपटने में शामिल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को छोड़कर अन्य विभाग के कर्मचारियों की कम से कम दफ्तरों में उपस्थिति हो,

इसके अलावा के कर्मचारियों व अधिकारियों को घर पर बैठकर ही काम करने को कहा है और फोन और अन्य माध्यमों से विभाग के शीर्ष अधिकारियों से संपर्क रखने को कहा है। यही नहीं सरकार ने ये भी निर्देशित किया है कि कर्मचारियों व अधिकारियों के घर लौटने और दफ्तर आने के वक्त में अंतर रखा जाये, ताकि एक ही वक्त में ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं हो। राज्य सरकार ने इसके लिए तीन पालियाँ भी तय की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से...