जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में हुई थी जमकर मारपीट… खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने दोनों पक्षो पर की कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम भदरा में दो पक्षों के द्वारा 03.09.2024 को घर के बाहर पूर्व रंजिश पर आपस मे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर टांगी, डण्डा एवं हाथ मुक्का से एक दूसरे पक्ष को मारपीट किए थे जिस पर दोनो पक्षो के व्यक्तियो को गंभीर चोट आयी थी जो दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर थाना पामगढ मे अपराध क्रमाक 333/24, 334/24 दोनो धारा 296, 351 (2), 115 (2), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में दोनो पक्षो के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट होना जुर्म स्वीकार किये तथा आरोपियो से घटना में प्रयुक्त टांगी, लाठी, डण्डा को बरामद किया गया, सभी आरोपियों को गिरफ्तार करन्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – पार्टी नम्बर 01

01. रामायण कुर्रे उम्र 65 साल

02. सनत कुर्रे उम्र 22 साल

03. सरोज कुर्रे उम्र 24 साल

04. मनोज कुर्रे उम्र 38 साल सभी निवासी भदरा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा

नाम आरोपी – पार्टी नम्बर 02

01. कौशल पाटले उम्र 67 साल

02. हीराबाई पाटले उम्र 59 साल

03. अतिबली पाटले उम्र 34 साल सभी निवासी भदरा थाना पामगढ़

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, महिला प्रआर. बलमती यादव, आर. सूरज पाटले, टिकेश्वर राठौर, मुकेश कमलेश, संदीप डहरिया एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स...