बिलासपुर

शहर को सेनेटाइज करने ब्लोअर मशीन का उपयोग होगा मददगार, निगम प्रशासन ने शुरू की कोशिश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सार्वजनिक स्थानों, बाजार, सड़क एवं कार्यालयों को अब तेजी से संक्रमणरहित किया जा सकेगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने आधुनिक ब्लोअर मिक्सर मशीन मंगाई है। यह मशीन 1 घंटे में करीब 10 किलोमीटर संक्रमणरहित करने की क्षमता रखता है।मेयर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला के निर्देश शुक्रवार को अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष मेयर बंगला,आईजी कार्यालय को मशीन से संक्रमणरहित कर डेमो दिखाया गया।

बताया गया कि मशीन में चार नोजल लगे हुए हैं, जिसमें एक साथ दीवार के इस किनारे से उस किनारे या चार जगहों को एक ही समय में ही तेजी से संक्रमणरहित किया जा सकता है। मशीन 200 लीटर हाइपोक्लोराइड घोल रखने की क्षमता रखता है। ट्रैक्टर माउंटेंट इस मशीन से 1 घंटे में करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र को संक्रमण रहित कर जा सकता है। शुक्रवार को नेहरू चौक से लेकर गांधी चौक तक मशीन से संक्रमणरहित किया गया। मशीन 12 कर्मचारियों के कार्य को अकेले ही तेजी से कर सकता है। मेयर रामशरण यादव ने कहा की वर्तमान समय में कोरोना वायरस को खत्म कर इससे शहरवासियों को बचाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मशीन के माध्यम से शहर भर को तेजी से संक्रमणरहित करने का कार्य किया जाएगा।

मितानिन और पार्षदों को बांटे मास्क

शुक्रवार को मेयर रामशरण यादव ने निगम क्षेत्र में सर्वे के कार्य में लगे 300 मितानिन को मास्क और ग्लब्स का वितरण किया। इसी तरह पार्षदों को भी महापौर ने मास्क वितरण किया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...