रतनपुर

मुर्गी फार्म बंद करने के विवाद पर खूनी संघर्ष, संचालक पक्ष और गाँव वाले भिड़े आपस में…. कई की हालत गंभीर

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- गाँव में कोरोना वायरस को लेकर एहतियात के रूप में संचालित मुर्गी फार्म को बंद करने की मांग ग्रामीणों ने की थी, लेकिन संचालक को यह बात रास नही आई और रविवार को गाँव मे बुलाई गई पंचायत के दौरान ही विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और जमकर मारपीट हुई, यह लड़ाई यही नही रुकी मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हुआ जो थोड़े ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसके बाद देर रात सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहादेवरी की है, जहाँ मुर्गी फार्म संचालन करने वाले यशवंत यादव, पालेश्वर यादव, विशेषर यादव को फार्म बंद करने की बात को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जहाँ देवानंद यादव, शिवकुमार यादव, राहुल यादव से इनका विवाद हो गया, दोनों ही पक्षो में दोपहर पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों ही पक्षो ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, दरअसल रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद एक बार फिर गाँव मे रात के समय माहौल बिगड़ गया और विवाद शुरू हो गया,

जहाँ यशवंत यादव, पालेश्वर यादव, विशेषर यादव ने देवानंद यादव, शिवकुमार यादव, राहुल यादव पर हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सिम्स रिफर कर दिया गया, वहीँ इस लड़ाई में सुशीला यादव, आशा यादव को भी चोंटे आई है।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षो की तरफ से अपराध दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है, जिसमें पीड़ितों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब