रतनपुर

लॉक डाउन में सब्जी उत्पादक किसानों की टूटी कमर, 5 दिनों से फसल हो रही बर्बाद….वैकल्पिक व्यवस्था का अभाव मजबूर कर रहा रोने

जुगनू तंबोली

रतनपुर – लॉक डाउन के साथ हुई बेमौसम बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। उनकी ही नजरों के सामने बाड़ी में सब्जियां खराब हो रही हैं। बेबस किसान सरकार और अपनी किस्मत को कोसने के अलावा और कुछ नहीं कर पा रहे है।जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए लॉक डाउन के चार दिन गुजर चुके है। बरबट्टी, तरोई, करेला, डोडका लौकी, भिंडी, लालभाजी की सब्जी का उत्पादन कर रहे किसान परेशान हैं। एक एक पल उनके लिए भारी गुजर रहा है। बाड़ी में उनकी नजरों के सामने उनकी मेहनत से तैयार फसले खराब हो रही है।

बाजार बंद, शहर की गलियां सूनी, इसके साथ पुलिस के पहरे, इनके पास तो सप्ताह भर तक अपनी सब्जियां बेचने का कोई विकल्प ही नहीं बचा है। उपर से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर ही रख दी है। करैहापारा रतनपुर निवासी किसान दुर्गा जलकारे अपने 10 एकड़ पैतृक जमीन पर सब्जी उत्पादन करते हैं। दुर्गा कहते हैं कि उसकी बाड़ी में बरबट्टी और करेला की फसल निकल रही है। हर दूसरे दिन तैयार सब्जी के तोड़ने की बारी रहती है। लॉकडाउन की वजह से बाड़ी में ही उनकी फसल खराब हो रही है। बरबट्टी को तोड़कर नहीं रख सकते दूसरे दिन ही वह नरम हो जाती है। पौधों पर बने रहे तो गिलहरी उनके दानों को कुतरकर चट कर जा रहीं हैं। वही करेले तो पौधों पर ही पककर बिखर कर जा रहे है।

उपर से हर रोज हो रही बारिश सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद है, कड़ाई की वजह से गांव में भी घूमकर अपनी सब्जियां नहीं बेच पा रहे है। प्रशासन ने तो सब्जी उत्पादक किसानों के लिए कोई विकल्प ही नहीं छोड़ा है। अपनी मेहनत से तैयार फसलों को अपने आखों के सामने खराब होते देख रहे है। इस इलाके का हर तीसरा आदमी सब्जी उत्पादक किसान है। पतिराम, शत्रुहन, दिलीप, जहूर बेग, हसीन खां, दाउद बेग आदि ऐसे ही किसान हैं जिनकी बाड़ी से बरबट्टी, तरोई, करेला, डोडका, लौकी, भिंडी, लालभाजी की सब्जी निकल रही है जिनको लॉक डाउन की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...