बिलासपुर

मेडिकल इमरजेंसी में चिकित्सा के साथ मानवीय संवेदना भी, भूखों को खाना और उनकी चिंता….चिकित्सक बने प्रेरणास्रोत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – डॉक्टरों को भगवान का दर्जा यूँ ही नही दिया जाता क्योकि आज भी हमारे समाज मे ऐसे डॉक्टर है, जो अपने कार्यक्षेत्रों से ऊपर उठकर भी लोगो की सेवा करते है। वर्त्तमान में इसी तरह ही सिम्स के मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ पंकज टेम्भूर्निकर ने भी मानवता का परिचय दिया है। दरसअल रविवार को सिम्स ओपीडी में पांच असहाय भूख से पीड़ित लोग पहुँचे थे।

जब डॉक्टर ने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होने बताया कि पांच दिन से भूखे है, बिना भोजन किये पैदल रायपुर से बिलासपुर आने की जानकारी दी उन्होंने बताया कि वह रायपुर में ईट भट्ठे में काम कर रहे थे जहां से ठेकेदार ने उन्हें निकाल दिया जिस वजह से वह बेबस होकर अपने गृह ग्राम अंबिकापुर जाने पैदल ही निकल पड़े, लेकिन लॉक डाउन के कारण उन्हें कहीं खाना नसीब नहीं हुआ उन लोगों की पीड़ा देख सिम्स के डॉ पंकज टेम्भूर्निकर ने तत्काल उनका प्राथमिक इलाज कर भोजन कराया। जिसके बाद उन्होने राहत की सांस ली, खाना खाने के बाद मजदूरो ने अम्बिकापुर जाने की इच्छा जाहिर की। जिसके मद्देनजर डॉ पंकज ने अपने स्वयं के वाहन में अम्बिकापुर भेजने की व्यवस्था की, यही नही उन्होंने उनके रास्ते के लिए भोजन के साथ सभी को एक एक हजार रुप्ए की सहयोग राशि भी प्रदान की, ताकि गांव जाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके। वही उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में भी सभी जानकरी दी गई है।

अम्बिकापुर में होगी मजदूरों की पूरी जांच..
उक्त सभी मजदूर रायपुर से आए है, जिसको ध्यान में रखते हुए इनके आने की सूचना डॉक्टर पंकज टेम्भूर्निकर ने अम्बिकापुर सीएमएचओ और सिविल सर्जन को दे दी है, जहाँ पहुँचने के बाद उनकी जांच कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखे जाने की बात कही जा रही है।
error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी