बिलासपुर

भूपेश सरकार की विफलताओं को लेकर मस्तूरी विधायक कल से करेंगे पदयात्रा

उदय सिंह

मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी कांग्रेस सरकार की विफलताओं और कांग्रेस द्वारा क्षेत्र की जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रखने के विरोध स्वरूप जनता को जागरूक करने अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे। यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह 9 बजे मल्हार मंडल के ओखर से होगी, जो प्रतिदिन 15 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। विधायक 4 दिन में लगभग 50 किमी की यात्रा करेंगे। मस्तूरी विधायक डॉ, बांधी राज्य सरकार की विफलताओं और ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयासों को लेकर यात्रा करेंगे मस्तूरी विधायक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर केवल जनता को ठगा गया है सरकार की कोई भी योजना धरातल पर नहीं आ पाई है आम जनता भ्रष्टाचार और अपराध से दुखी है राजस्व मामलों में अधिकारी मनमाने तरीके से जनता से वसूली कर रहे हैं पंचायतों के काम अधूरे पड़े हैं सड़कों की स्थिति बद से बदतर है प्रधानमंत्री आवास से ग्रामीणों को वंचित कर दिया गया है इन्हीं सब बातों को लेकर मस्तूरी में यह यात्रा की जा रही है
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के जरिए प्रतिदिन दो नुक्कड़ सभाएं भी होंगी। यात्रा कल सोमवार को ग्राम ओखर से होकर गिद्धपुरी, खपरी, ठाकुर देवा, कुटेला विद्याडीह, मटिया, और सारसेनी में संपन्न होगी इसी तरह 24 तारीख को यात्रा टिकारी से होकर चौहा नवागांव जैतपुर बूढ़ीखार मल्हार वही 25 तारीख को सोनसरी , सोन, बसंतपुर ,मुकुंदपुर , उदीईबंद ,अमलडीहा कुकुर्दीकला कुकुर्दीखुर्द, परसोढी गोपालपुर में संपन्न होगी उक्त जानकारी उनके निज सचिव जय शंकर पांडे ने दी।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी