छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक लहर ,शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि

बिलासपुर प्रेस क्लब ने भी शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन में एक शोक सभा आयोजित कर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा के गोरी पुरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 से अधिक जवानों के शहीद होने की खबर है। इस नापाक हरकत से पूरा देश आक्रोशित है। करीब 25 सौ जवानों के काफिले के एक बस पर आत्मघाती आतंकवादी ने 200 किलो विस्फोटकों से भरी कार को टकरा दिया, जिससे हुए धमाके में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। घटना के बाद जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकी की पहचान आदिल अहमद डार के रूप में हुई जिसका एक वीडियो भी जारी किया गया। इस घटना के बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जवानों को आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही की पूरी छूट दे दी है वही ऐतिहासिक फैसला करते हुए पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पाकिस्तानी सीमा पर हमले शुरू कर दिए गए हैं वहीं देश में भर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। बिलासपुर प्रेस क्लब ने भी शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन में एक शोक सभा आयोजित कर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी शहादत को जाया नहीं होने दिया जाएगा। देश एकजुट का के साथ इस आतंकी हमले का जवाब देगा ।वहीं संयुक्त महिला संगठन और आइएम्ए बिलासपुर इकाई ने भी सीएमडी चौक स्थित अमर जवान चौक पर मोमबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । जिला अधिवक्ता संघ ने भी शुक्रवार को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की इस हरकत के पीछे किन तत्वों का हाथ है ,यह देश जानता है। जिहाद के नाम पर किए गए इस हमले की मानसिकता को ही कुचलने की जरूरत है और ऐसा करने में भारत की सेना सक्षम है । देशभर में सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चल रहा है बॉलीवुड ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा