कोरिया छत्तीसगढ़

पुत्र ने पीट पीटकर की अपने पिता की हत्या, आरोपी चन्द घण्टो में पुलिस की गिरफ्त में

रमेश राजपूत

कोरिया –  मृतक प्रीतपाल किण्डो निवासी महराजपुर नागपुर का शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा विवाद कर रहा था, कि उसका बड़ा लड़का आरोपी सूरज कुमार द्वारा मना करने पर नहीं माना तब गुस्से में सूरज कुमार लकड़ी के फाड़ा टुकड़ा से अपने पिता प्रीतपाल के सिर, चेहरा, एवं पुरे बदन में ताबड़तोड़ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया, जमीन में गिर जाने के बाद भी गुस्से में काफी देर तक मारता रहा तथा प्रीतपाल के मौत होने के बाद भी आरोपी सूरज कुमार गुस्से में जमीन में शव को घसीटता रहा। प्रार्थी अनिल किण्डो निवासी महराजपुर की सूचना पर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह को दी गई, पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया कि जिससे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा नगर पुलिस अधीक्षक पी०पी० सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा तथा पुलिस सहायता केन्द्र नागपुर प्रभारी उनि ममता केरकेट्टा व टीम के साथ ग्राम महराजपुर गये आरोपी को हिरासत में लिया गया, मामले की तत्परता से विवेचना करते हुये आरोपी सूरज कुमार पिता प्रीतपाल किण्डो महराजपुर थाना पोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...