बिलासपुर

टिफिन के पैसे देने में लेट होने पर ग्रामीण युवक की बंधक बनाकर बेहरमी से पिटाई…संचालक और साथियों ने दिया घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बेरोजगारी की मार से जूझ रहे ग्रामीण युवक को टिफिन सेंटर के संचालक ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा,,जिसकी लिखित शिक़ायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जहां सारिस्ताला निवासी यशवंत दास मानिकपुरी ने बताया की वह अपने गांव से काम की तलाश में आया था। जहा वर्तमान में मोपका ने रह रहा था। पूर्व में उसके साथियों के बताए अनुसार उसने टिफिन सेंटर चलाने वाले प्रवीण यादव के यहां से टिफिन सेवा ली। इस बीच काम नही मिलने के वजह से प्रार्थी युवक के हाथ तंग थे। जिस वजह से वह टिंफिन के ऐवज में प्रवीण यादव को बीते महीने 2350 नही दे सका। जब पैसे की व्यवस्था हुई तो युवक रविवार को टिफिन के पैसे देने पहुंचा।

जहां प्रवीण यादव उसे देखते ही गाली गलौच देने लगा। बात यही नहीं रुकी आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटे आई है। इधर उनके चंगुल से छूटकर प्रार्थी ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना