रतनपुर

अज्ञात चोरों ने सुने स्कूल को बनाया निशाना, मध्यान्ह भोजन के चावल सहित सामानों पर किया हाथ साफ…लॉक डाउन में भी मचा रहे आतंक

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – लॉक डाउन के बीच भी चोर इन दिनों जमकर आतंक मचा रहे है। सुने मकानों को निशाना बनाने के साथ अब सुने स्कूल भी चोरो के लिए आसान टॉरगेट बन रहे है। जिसका फायदा उठाकर बेखौफ चोरी की घटनाएं हो रही है। ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है, जिसमे अज्ञात चोरों ने शासकीय स्कूल में धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना नवीन प्रा. शा. सडकपारा भरारी का बताया जा रहा है। घटना की सूचना स्कूल के प्रधानपाठक अशोक साहू द्वारा दी गई जिन्होंने बताया कि उन्हें दो अप्रैल की सुबह स्कूल के सफाई कर्मचारी संतोष कुमार सूर्यवंशी के द्वारा फोन करके बताया कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है। जिसकी सूचना पाकर प्रधानपाठक अशोक साहू मौके पर पहुँचे, तो स्कूल के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ मिला। जब वह स्कूल में प्रवेश किए तो स्कूली बच्चो का मध्यान भोजन के लिये रखे चांवल 300 KG (तीन क्विंटल चांवल) एवं स्कूल शाला का रंगरोहन के लिए लाया गया सामान जिसमें 18 लीटर आईल पेंट व और अन्य सामान मौजूद नहींं थे। जिसकी शिकायत उन्होंने रतनपुर थाने में की है, जिस पर रतनपुर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग...