बिलासपुर

कोरोना से लड़ाई के लिए नन्ही शाम्भवी ने निकाला गुल्लक, पैसे लेकर पहुँची थाने….सभी ने की सराहना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- एक तरफ जहां कोरोनावायरस ने दुनिया को अभूतपूर्व संकट में डाला है तो वहीं इस दौरान मानवता और दया धर्म के एक से बढ़कर एक उदाहरण हर दिन सामने आ रहे हैं। बड़े-बड़े उद्योगपति से लेकर आम आदमी और छोटे-छोटे बच्चे भी इस संकट में अपना सहयोग देते नजर आ रहे हैं । जिस तरह राम सेतु निर्माण में नन्हीं गिलहरियों ने रेत पर लोट कर और उस रेत को समुद्र में छोड़कर अपना सहयोग देते हुए प्रभु श्री राम की सहायता की और इतिहास में अमर हो गए उसी तरह छोटा-छोटा मगर भावुक कर देने वाले सहयोग से पूरा देश परिचित हो रहा है । ऐसा ही नजारा थाना तारबाहर में नजर आया। आमतौर पर यहां अपराधी और इसी तरह के लोगों का आना जाना होता है ,जिससे यहां का वातावरण असहज रहता है लेकिन रविवार शाम को इसी थाने में भावनाओं का ज्वार बहता नजर आया। सरकंडा क्षेत्र की कक्षा छठवीं सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा शांभवी साहू का जन्मदिन रविवार 5 अप्रैल को था।

बच्चे अपने जन्मदिन पर पार्टी करना चाहते हैं लेकिन मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए शांभवी ने बहुत ही नेक निर्णय लिया। शांभवी साहू ने अपने पिता भागवत साहू की मदद से पुलिस से संपर्क किया और कहा कि वह अपने जन्मदिन पर अपने गुल्लक में मौजूद राशि को कोरोनावायरस के साथ जारी जंग में जरूरतमंद लोगों को भोजन सैनिटाइजर मास्क आदि प्रदान करने हेतु दान देना चाहती है। शांभवी साहू के इस नेक प्रयास की चर्चा टीआई प्रदीप आर्य ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से की जिन्होंने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए छात्रा को प्रोत्साहित किया। रविवार शाम को अपने पिता के साथ शाम्भवी तारबाहर थाने पहुंची । शांभवी साहू ने पुलिस के सामने ही अपना गुल्लक तोड़कर गुल्लक की सारी राशि बिलासपुर पुलिस को प्रदान की। गुल्लक से करीब 6000 रु निकले। राशि भले ही बहुत बड़ी ना हो लेकिन भावनाओं के तराजू पर इसे तौले तो इसके आगे लाखों करोड़ों रुपए भी तुच्छ है। बिलासपुर पुलिस ने छठी कक्षा की छात्रा शांभवी साहू की देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया जिसने अपना जन्मदिन इस तरह मनाने का निर्णय लिया।

संभव है शांभवी साहू के इस पहल से और भी बच्चे प्रेरित होंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ आज पूरा शहर शांभवी साहू के इस नए प्रयास की सराहना कर रहा है। शंभवी ने संभव है अपने कई जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया हो लेकिन वो स्वयं मानती है कि उसका यह जन्मदिन सर्वश्रेष्ठ और यादगार बन गया है क्योंकि सच्चा सुख लेने में नहीं देने में है ।खासकर जरूरतमंदों की मदद करने में और शांभवी साहू इसे अपना सौभाग्य मानती है। शांभवी के पिता भागवत साहू ने भी कहा कि उनकी पुत्री आरंभ से ही परोपकारी स्वभाव की है। शंभवी ने कोरोनावायरस को लेकर एक दिलचस्प कहानी भी लिखी है, जिसमें उसने कोरोना वायरस को एक असुर की तरह पेश किया है जो अंततः दैवीय शक्तियों के आगे परास्त होता है वहीं उन्होंने कोरोना रूपी राक्षस को समाप्त करने के लिए अपनाए जाने वाले होम आइसोलेशन और अन्य उपायों को भी इस कहानी में बड़े ही दिलचस्प ढंग से पिरोया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...