मुंगेली

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड….अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 2 लाख की संपत्ति की जब्त,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन बाज के तहत सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर सहित करीब 2 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बी.आर. साव स्कूल मैदान, मुंगेली में तीन युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान तीनों संदिग्धों के पास से 11 पैकेट में कुल 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई गई है।पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे झझपुरी खुर्द निवासी किशोर ध्रुव और अमित साहू के कहने पर ब्राउन शुगर खरीदकर लाए थे। दोनों आरोपियों ने फोन पे के माध्यम से करीब 30 हजार रुपये भेजे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने भी ब्राउन शुगर की खरीद और बिक्री की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 मोबाइल फोन कीमत 70 हजार रुपये और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल कीमत 65 हजार रुपये भी जब्त की है। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है। मामले में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) के तहत अपराध दर्ज कर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

1. अजय देवांगन पिता जुगरू उम्र 40 वर्ष निवासी शिक्षक नगर अम्बेडकर वार्ड मुंगेली
2. कृष्ण कमल डाहिरे पिता रघुराज उम्र 22 वर्ष निवासी पड़ाव चौक मुंगेली
3. कोमल यादव पिता बालाराम उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 21 खर्रीपारा मुुंगेली
4. किशोर ध्रुव पिता स्व. राजेन्द्र 36 वर्ष निवासी झझपुरी खुर्द थाना जरहागांव
5. अमित साहू पिता स्व.बाबुराम उम्र 38 वर्ष निवासी झझपुरी खुर्द थाना जरहागांव

जप्ती:-

1. ब्राउन शुगर वजन 14.51 ग्राम कीमती 65000 रूपये
2. मोबाईल 05 नग कीमती 70000 रूपये
3. तस्करी मे प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल एनएस क्रमांक सीजी 09 जेएफ 5822 कीमती 65000 रूपये
कुल कीमती 2 लाख रूपये

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज ऑटो में गांजा सप्लाई.... ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार जन्मदिन की खुशियां बनीं मातम....साले और भाभी ने जीजा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट VIDEO:- सकरी बाईपास पर भीषण हादसा… ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक की जल... घरेलू विवाद बना जानलेवा.... बेटे ने पिता को लकड़ी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मोबाइल कॉल से ठगी का नया जाल... 10 रुपए भेजकर 95 हजार रुपए की ठगी.... सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज