बिलासपुर

बिलासपुर:- पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार…कब्जे से स्कूटी, मोबाईल और सोने का सामान बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में लूटपाट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि पहली घटना 1 अप्रैल 2025 की रात 8-9 बजे के बीच घटी, जब मुकुल यादव नामक युवक रामसेतू पुल के पास गुपचुप खाने गया था। पेशाब करने के लिए पुल के नीचे जाते ही तीन बदमाशों ने उसे चाकू दिखाकर डराया और जेब से 1000 रुपये तथा गले से सोने का लॉकेट लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने अपने दोस्तों की मदद से संदिग्धों की पहचान की, जिसमें सुमित जायसवाल, देवेन्द्र जाधव और सुमित सिंह का नाम सामने आया। दूसरी घटना 2 अप्रैल 2025 की रात 9 बजे हुई, जब श्रीकुमार मरावी नामक युवक अपनी स्कूटी क्रमांक CG 10 EM 1204 से शहर की ओर घूमने निकला था। रामसेतू पुल के पास स्कूटी खड़ी कर वह फ्रेश होने गया, तभी कुछ बदमाशों ने उसका मोबाइल मांगकर छीना और स्कूटी लेकर फरार हो गए। दोनों ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर अरपा पुल के पास घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल, सोने का लॉकेट कुल कीमत 50,000 रुपए और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित जायसवाल उम्र 34, देवेन्द्र जाधव उम्र 24, सुमित सिंह उम्र 19 और दो नाबालिग शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...