रतनपुर

हत्या या आत्महत्या तीन दिनों से लापता ग्रामीण की मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी नारायण साहू 45 वर्ष की लाश बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक खेत में देखी, जो पिछले रविवार से लापता था, लाश मिलने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई जिनके द्वारा ही मौके पर पहुँचकर ग्रामीण की पहचान लापता नारायण साहू के रूप में और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनो से मिली जानकारी अनुसार नारायण साहू रविवार की शाम घर से घूमने निकला था, लेकिन वह वापस नही लौटा, इधर परिजन उसकी तलाश करते रहे, जिन्होंने मंगलवार को ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हत्या या आत्महत्या मामला संदिग्ध…

गाँव के बाहर खेत मे बिजली टावर के नीचे मिली लाश सड़ने की स्थिति में पहुँच चुकी है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लेकिन नारायण की मौत कैसे हुई इसका केवल अनुमान लगाया जा रहा है, पुलिस ने आशंका जताई है कि उसने टावर से कूदकर आत्महत्या की होगी क्योंकि उसकी चप्पल टावर के पास मिली है, हालाकि उसकी मौत कैसे हुई है यह पीएम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पायेगा।

लॉक डाउन तो नही आत्महत्या की वजह

मिली जानकारी के अनुसार मृतक नारायण साहू के परिवार में पत्नी सहित 3 बेटियां और 1 बेटा है, और जो रोजी मजदूरी कर ही सभी का भरण पोषण करता था, पिछले 25 दिनों से लॉक डाउन की वजह से आर्थिक स्थिति कही घर के मुखिया पर भारी तो नही पड़ रही थी, जिसने आर्थिक तंगी से हारकर कही यह कदम तो नही उठाया, ऐसे तमाम सवाल उठ खड़े हुए है। शासन प्रशासन में तमाम प्रयासों के बावजूद यह लॉक डाउन की स्थिति कई गरीब परिवारों के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...