छत्तीसगढ़बिलासपुर

सामाजिक बदलाव के चलते बढ़ रही है एकल महिलाओं की तादात , ऐसी ही महिलाओं की मदद के लिए परामर्शदाता डॉट कॉम की शुरुआत

परामर्शदाता डॉट कॉम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ सीधे केंद्र में भी रजिस्टर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध की जा रही है ।इस तरह की तमाम महिलाओं के लिए स्व नाम से एक समूह में बनाया जाने वाला है

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

सामाजिक बदलाव, बाजारवाद और भूमंडलीकरण के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। इन्हीं वजहों से एकल महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सिर्फ पति-पत्नी का रिश्ता भर खत्म नहीं हो रहा, बल्कि महिलाएं परिवार से भी अलग-थलग पड़ रही है। और इसका सीधा असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। बच्चे और खुद एकल महिला अकेलापन और कुंठा के साथ मानसिक बीमारियों का शिकार हो रही है। ऐसी ही महिलाओं के लिए परामर्शदाता डॉट कॉम की शुरुआत की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता और कुटुंब न्यायालय में परामर्शदाता की भूमिका निभाने वाली डॉक्टर सत्यभामा अवस्थी ने शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि परामर्शदाता डॉट कॉम के तहत कई तरह की मदद की जाएगी। फैमिली काउंसलिंग के तहत प्री और पोस्ट मैरिटल काउंसलिंग और गाइडेंस दी जाएगी ।

साइक्लोजिकल काउंसलिंग के तहत महिलाओं को समस्याओं से उबारा जाएगा। वहीं कैरियर गाइडेंस, चाइल्ड काउन्सलिंग, बिजनेस कंसलटेंसी की जानकारी परामर्श दाता डॉट कॉम एकल महिलाओं को उपलब्ध कराएगी ।पत्रकारों से चर्चा करते हुए सत्यभामा अवस्थी ने बताया कि एकल महिलाओं की अपनी अलहदा समस्याएं हैं और उनसे निपटने के लिए इस तरह के मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। परामर्शदाता डॉट कॉम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ सीधे केंद्र में भी रजिस्टर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध की जा रही है ।इस तरह की तमाम महिलाओं के लिए स्व नाम से एक समूह में बनाया जाने वाला है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...