बिलासपुर

मजदूर परिवार सोता रहा और अज्ञात चोर ले गए नगदी और मोबाइल….सोकर उठने पर उड़े होश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र के अमेरी सतनाम नगर निवासी कैलाश मिरी जो कि रोजी मजदूरी का काम करता है, उसके घर बीती रात अज्ञात चोर ने धावा बोलते हुए कमरे में पेंट की जेब से नगदी लगभग 7 हजार रुपए और एक मोबाइल को पार कर दिया, जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रार्थी ने बताया कि पूरा परिवार रात में लगभग साढ़े 10 बजे सो गया था, और जब रात करीब 3 बजे उसकी नींद खुली तो उसने मोबाइल की तलाश की लेकिन वह नही मिला, जिसके बाद उसने अपने सिराने में रखे पेंट की जेब मे चेक किया तो उसमें रखे पैसे लगभग 7 हजार रुपए भी गायब थे,

जिसके बाद उसे समझ आ गया कि अज्ञात चोर ने नगदी और मोबाइल को पार कर दिया है, मामले में प्रार्थी ने शनिवार को थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...