बिलासपुर

VIDEO : बिलासपुर –  दो मंजिला इमारत में लगी आग…दयालबंद इलाके में मचा हड़कंप, भीषण आग की चपेट में आने से महिला और बच्चा झुलसे, ईलाज के दौरान बच्चे की मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार की शाम 6:30 बजे के करीब सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद में शिखा वाटिका के सामने स्थित एक दो मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई, आग कम समय मे इतनी भयावह हुई कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और आग की लपटें उठने लगी, मिली जानकारी के अनुसार यह दो मंजिला इमारत मुन्ना कश्यप का है जो नीचे खुद परिवार के साथ रहते थे, वही ऊपर लड़को के लिए हॉस्टल बना हुआ था, जैसे ही आग की लपटें उठी हड़कंप मच गया, सभी जान बचाने भागने लगे,

लेकिन इसी बीच एक महिला और उसका बच्चा आग में फंस गए और बुरी तरह झुलस गए, आनन फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, जहाँ महिला और बच्चा झुलसे हुए मिले जिन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान बच्चे के दम तोड़ने की जानकारी मिली है। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस मौके पर मौजूद है।

घर में मिले संदिग्ध तारपीन के ड्रम और सिलेंडर..

आग पर काबू पाने के बाद जब घर की प्रारंभिक जांच की गई तो तारपीन तेल के ड्रम और कई गैस सिलेंडर मिले है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग लगने की वजह कही यह तो नही है, फ़िलहाल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...