बिलासपुर

अवैध रूप से गुटखा, सिगरेट बेचने वाले एक और पर कार्रवाई, सामान जब्त कर किया गया जुर्म दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर- वैश्विक आपदा के बाद भी अवसरवादी लोग नशे के कारोबार करने से गुरेज नहीं कर रहे है। इस लॉक डाउन का फायदा उठाकर नशे का कारोबार करने वाले अवैध रूप से घरों एवं दुकानों से नशीले सामाग्रियों का धड़ल्ले से विक्रय कर रहे है। वो भी अनाप शनाप दामों में, या यूं कहें कि इनदिनों नशे के सामानों की कालाबाजारी खूब फल फूल रही है। हालांकि जानकारी मिलने पर पुलिस ऐसे ठिकानों पर दबिश देती है,लेकिन जहां जानकारी नही मिल पाती पुलिस भी उससे बेखबर रहती है जिसका फायदा कालाबाजारी करने वालों को भरपूर मिलता है।

इसी कड़ी में जानकारी के आधार पर सरकंडा पुलिस ने चांटीडीह क्षेत्र अंतर्गत घर से नशे का सामान बिक्री करने वाले एक युवक को धर दबोचा है। दरअसल चांटीडीह निवासी छोटे लाल देवांगन लॉक डाउन के बाद से ही नियमो कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए घर से ही अधिक दामों में गुटखा सिगरेट एवं पान मसाले जैसी सामाग्रियों का विक्रय कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने ठिकाने में दबिश देकर छोटेलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन हजार रुपये से भी अधिक का गुटखा एवं पान मसाला बरामद कर विधिवत कार्यवाही के लिए मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
टांका और ब्लेड नामक आरोपियों का आतंक...पानी पाऊच नही लाने पर युवक से मारपीट, धारदार हथियार से वार, टोनही कहकर मारपीट और प्रताड़ना.... मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आखिर कब टूटेगा अंधविश्वास? खाद वितरण में गड़बड़ी: गनियारी और तखतपुर की दो दुकाने सील..कालाबाजारी पर कार्रवाई कर चेतावनी, अवैध रेत खनन के दौरान मिट्टी धंसने से दबकर हुई थी नाबालिग की मौत... गढ़वट में ट्रेक्टर पलटने की कहानी... शराब को लेकर विवाद में जीजा ने साले की कर दी हत्या, खारुन नदी किनारे मिली लाश तखतपुर में 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत... किसान पर टूटा दुखों का पहाड़ 3 नकाबपोश आरोपियों ने घर में घुसकर युवक को मारा चाकू....लूटपाट की नीयत से हमले की आशंका, बिलासपुर :- रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक... बेलगहना पुलिस ने 17.90 लाख रुपये... अवैध रेत खनन का खूनी खेल, ट्रॉली पलटी....नाबालिग की मौत, अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन कब करेगा वार? रतनपुर: बाइक सवार फॉरेस्ट कर्मी डिवाइडर से टकराए.. मौके पर हुई दर्दनाक मौत, हेलमेट नहीं पहनने से गई ...