बिल्हा

होलिका दहन के दौरान हुआ विवाद…. युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी पर मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिटकुली में होलिका दहन के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी लक्की सोनी के खिलाफ धारा 109(1)-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिटकुली निवासी अशोक नेताम ने थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मार्च की रात उसके छोटे भाई आशीष नेताम पर लक्की सोनी ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अशोक नेताम ने बताया कि उसके पिता होलिका दहन में बैगा के रूप में पूजा कर रहे थे, तभी किसी ने उन्हें धक्का दे दिया। इस पर उनका नाती सागर मरावी विरोध करने लगा, जिससे लक्की सोनी आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करते हुए सागर को धमकाने लगा। विवाद बढ़ता देख आशीष नेताम ने लक्की को गाली देने से रोका, जिस पर लक्की ने गुस्से में आकर चाकू निकालकर आशीष के पेट में वार कर दिया। साथ ही, हाथ-मुक्कों से भी मारपीट की। घटना के बाद घायल आशीष को पहले बिल्हा अस्पताल और फिर बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...