बिलासपुर

वेतन की मांग को लेकर मजदूर उतरे विरोध में, ठेकेदार कर रहा था आना कानी….पुलिस की समझाईश के बाद मामला हुआ शांत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शुक्रवार को लॉक डाउन के बीच सिरगिट्टी राजश्री फैक्ट्री के मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री के ठेकेदार का रवैया काम बंद होने के वजह से बदलने लगा है। लेकिन शुक्रवार को तो फैक्ट्री के ठेकेदार शिव बाबू ने हद ही कर दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश से आए मजदूर की जमकर धुलाई कर दी। जिससे आक्रोशित मजदूरों ने कारखाने के बाहर राजश्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस विरोध प्रदर्शन की भनक सिरगिट्टी पुलिस को भी हुई जिसके बाद पैट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुँच हंगामे को शान्त किया। इस दौरान मजदूरों ने जानकारी देते हुए बताया है। कि राजश्री फैक्टरी में करीब 200 से अधिक मजदूर यूपी से आकर काम कर रहे है।

लॉक डाउन की वजह से पिछले एक माह से काम बंद है। जिससे स्थानीय मजदूर तो चले गए है, लेकिन अन्य राज्यो के मजदूरों को यह मौका ही नही मिल सका। जिससे मजबूरन वह इस फैक्ट्री में फस गए है। जिन्हें पूर्व में ठेकेदार द्वारा भरणपोषण के लिए पैसे दिए जा रहे थे। लेकिन विगत कुछ दिनों से फैक्ट्री का ठेकेदार शिव बाबू मजदूरों को पैसे देने से आनाकानी कर रहा है। जिससे अब मजदूर अप्रैल मह के अग्रिम वेतन देने की मांग कर रहे थे। जिसपर यह विवाद हुआ है इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है। कि अन्य राज्यो में गुटखा फैक्ट्री बंद होने की जानकारी के बाद यहाँ के मजदूरों में भी उक्त राजश्री फैक्ट्री बंद होने का भ्रम फैल गया।

जिस वजह से वह यहाँ से जाने की बात कहते विरोध कर रहे है। जिसमे पुलिस के दखल के बाद राजश्री फैक्ट्री प्रबंधन ने अप्रैल माह का वेतन मई माह में देने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी मजदूरों ने विरोध को शान्त कर कारखाने वापस लौट गए है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार