तखतपुर

भवानी राईस मिल में दर्दनाक हादसा…धान की छल्ली गिरने से हमाल की मौत, औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा ताक पर,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जहां काम के दौरान धान की ऊंची छल्ली गिरने से एक हमाल की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मजदूरों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राकेश केंवट पिता रमेश केंवट उम्र 35 वर्ष ग्राम खपरी का निवासी था और बीते कुछ समय से क्षेत्र की भवानी राइस मिल में हमाल के रूप में कार्यरत था। गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे वह मिल परिसर में धान की बोरियों के पास काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक धान की ऊंची छल्ली भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। बताया जा रहा है कि घटना इतनी अचानक हुई कि राकेश को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह भारी बोरियों के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद बोरियों को हटाकर बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल तखतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि मिल परिसर में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है। तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि धान की छल्ली गिरने से मजदूर की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। इधर, हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा