रायपुर

प्रदेश में पटवारियों की 2 मांगों पर मिली राहत… वेतनमान संशोधन और सीधे एफआईआर नही होंगे दर्ज..शासन ने जारी किए निर्देश

रमेश राजपूत

रायपुर – राज्य में पटवारी संघ के हड़ताल से वापसी के बाद संघ के आंशिक मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ भू अभिलेख के आयुक्त ने राज्य के सभी कैलेक्टरो को वेतनमान संशोधन के लिए निर्देश जारी किया है। शुक्रवार को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि पटवारी पद का वेतनमान 5200 – 20200 + ग्रेड पे 2200 को संशोधित कर 1 अप्रैल 2017 से वेतनमान 5200 – 20200 + ग्रेड पे 2400 किया गया है। राजस्व पटवारी संघ की ओर से जानकारी दी गई है कि कुछ जिलों में पटवारियों को इसके अनुसार संशोधित वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसपर निर्धारित वेतनमान को प्रभाव से लागू कर उसके भुगतान संबंधित आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। वही अब पटवारी सहित कोई भी लोक सेवक के विरुद्ध सीधे अपराध दर्ज की कार्रवाई नही की जाएगी, किसी मामले में संज्ञेय अपराध सीधे तौर पर जाहिर होने या नही होने में संदेह होगा तो उसमें जांच का प्रावधान है, वही ऐसे मामलों में पहले उनके उच्च अधिकारी को संज्ञान में लेकर जानकारी प्राप्त की जायेगी उसके बाद अपराध दर्ज की कार्रवाई की जा सकेगी।

देखिए आदेश

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार