कोरबा

पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली…. निर्वाचन शाखा में ईवीएम की सुरक्षा में था तैनात, आत्महत्या का कारण अज्ञात

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले में एक पुलिस के जवान ने आत्महत्या कर ली। अपने ही बंदूक से खुद को गोली मार कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक ललित सोनवानी निर्वाचन शाखा में ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात था। पिछले दो माह से कलेक्टर कार्यालय के पीछे निर्वाचन कार्यालय के बाजू में ड्यूटी कर रहा था। जानकारी के अनुसार आज शाम के करीब साढ़े सात बजे गोली चले की आवाज आई। पास में मौजूद लोगो ने कमरे में जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ ललित सोनवाली की लाश पड़ी मिली। उसके सीने से गोली आरपार हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। आरक्षक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा अब तक नही हो पाया है। मगर गोलीकांड की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,