बिलासपुर

क्वारंटाइन सेंटर में संक्रमित हुआ 8 माह का बच्चा, देखभाल करने के दौरान आया चपेट में…..रिपोर्ट मिलने के बाद बढ़ी सरगर्मी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रविवार को 8 माह के कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है यह मासूम क्वारंटाइन सेंटर में ही कोरोना संक्रमण के जद में आया है। जिसका पूर्व में संदेह के आधार आरटी पीसीआर जांच हेतु सैम्पल रायपुर भेजा गया था। जहाँ से रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को बिल्हा ब्लॉक की 19 वर्षीय महिला और उसकी 4 माह की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री आगरा उत्तरप्रदेश की थी। जिन्हें बिल्हा के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इसी बीच उस महिला के रिश्तेदार भी वहाँ मौजूद थे। जिनमे रविवार को पॉजिटिव आया 8 माह का मासूम शामिल था। मासूम के माता पिता पुणे महाराष्ट्र से आए थे। जो बिल्हा के क्वारंटाइन सेंटर में रुके हुए थे। बताया जा रहा है रविवार को पॉजिटिव आया मासूम और पूर्व में पॉजिटिव आई 19 वर्षीय महिला का भांजा था। जो क्वारंटाइन सेंटर में ही महिला के संपर्क में आए थे।

बहरहाल अब बच्चे के परिजनों के जांच सैम्पल लिया जा रहा है, तो वही संक्रमित बच्चे और उनके परिजन को रायपुर एम्स भेजने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दे रविवार को एक पॉजिटिव मिले मरीज को मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। जिसमे से पूर्व में ही तीन मरीज स्वस्थ हो चुके है, तो वही एक्टिव मरीजो की संख्या 45 हो गई है, जिनका इलाज बिलासपुर कोविड 19 और रायपुर एम्स हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...