क्राइमबिलासपुर

सरे आम शराब पीकर हंगामा मचाने वालों की अब नहीं होगी खैर

आकाश दत्त मिश्रा

प्रदेश में शराबबंदी की बात कहीं जा रही थी लेकिन नई सरकार ने फिलहाल शराबबंदी तो नहीं की है। असल में पूरा प्रदेश , खासकर महिलाएं शराबियों की वजह से तंग है। जिन मोहल्लों में शराब दुकान या चखना सेंटर है वहां शराबियों की वजह से महिलाओं और शरीफ लोगों को किस तरह अवांछित परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है यह वे बखूबी जानते हैं। शराबियों की वजह से शहर की शांत फिजा में जहर घुलता है। इससे भी सब वाकिफ है। अधिकांश अपराधों के पीछे भी शराब ही मुख्य वजह होती है। इस बात को बिलासपुर के नए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल भी बखूबी समझते हैं। उन्होंने पदभार संभालते ही शराबियों पर नकेल कसने का इरादा जाहिर कर दिया है। अपने मातहतों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों तथा आम जगह पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएं ।

सभी थाना प्रभारियों द्वारा आबकारी एक्ट के तहत अब तक 66 प्रकरणों में 67 व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इन सब के खिलाफ आबकारी एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। भविष्य में भी पूरे जिले में इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। जिसे लेकर शराबियों में खौफ बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर में मदिरा प्रेमी बेलगाम हो चुके हैं। शराब दुकान से शराब खरीदकर कहीं भी बैठकर वे शराब पीने लगते हैं । खासकर शराब दुकान के सामने लगे चखना दुकानों में कुछ सामान खरीदकर वहीं वे सार्वजनिक रूप से शराब पीते हैं जिससे सड़क पर से गुजरने वाले लोगों ,खासकर महिलाओं और बच्चों को खासी तकलीफ होती है।

ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं पर अश्लील फिकरे भी कसे जाते हैं और सड़क पर उधम मचा कर, आने जाने वालों से दुर्व्यवहार किया जाता है। कई मामलों में शराब पीकर , शराबी अनजान लोगों से पैसों की मांग भी करते देखे गए हैं। अगर पुलिस कार्यवाही करती है तो फिर ऐसे तत्वों पर अंकुश लग पाएगा जो शहर की बेहतरी के लिए उठाया गया कदम साबित हो सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...