बिलासपुर

बिलासपुर में कोरोना का कहर, एक साथ मिले 17 पॉजिटिव मरीज….सिम्स के दो जूनियर डॉक्टर भी हुए संक्रमित……. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मचा हड़कंप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में गुरुवार को कोरोना का विस्फोट हुआ है। जहाँ देर शाम जिले के 16 तो एक बलौदाबाजार जिले के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दे गुरुवार को फूटे इस कोरोना बम में बिलासपुर शहरी क्षेत्र से एक या दो नही बल्कि 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे सरकंडा क्षेत्र के 27 और 36 वर्षीय पुरुष व एक 29 वर्षीय महिला, तो बिलासपुर अर्बन एरिया के 34 और 22 वर्षीय पुरुष शामिल है। इसी तरहा कुदुदंड के 65 वर्षीय महिला,एफसीआई रॉड से 23 युवक,जूना बिलासपुर से 24 वर्षीय युवक,कोनी से 31 वर्षीय व्यक्ति, के साथ नगर निगम क्षेत्र से 36 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही ग्रामीण क्षेत्रों से बिल्हा ब्लॉक के तीन पुरुष जिनकी उम्र क्रमश 22,25,47 है। तो वही दो महिला जिनकी उम्र 22 और 40 वर्ष है। तो तखतपुर से 52 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव मरीजो के लिस्ट में शामिल है। यही नही एक बलौदाबाजार के मूलनिवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना के चपेट में आया है। जिसका इलाज पूर्व से अपॉलो हॉस्पिटल में चल रहा था। आपको बता दे गुरुवार को जिले में मिले 17 पॉजिटिव मरीजो में से कुदुदंड और बलौदाबाजार के मरीज को इलाज के लिए एम्स भेजा जा रहा है। तो वही बाकि 15 मरीजो को जिला कोविड 19 हॉस्पिटल बिलासपुर में एडमिट करने की तैयारी की जा रही है। इन नए मरीजो को मिलाकर अब बिलासपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 77 पहुँच गई। जिसमे से अब भी एक्टिव मरीजो की संख्या 63 बताई जा रही है। 

सिम्स के दो डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में,,तीन केस केवल सिम्स से आए सामने…

गुरुवार को जिले में 17 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। जिनमे सिम्स के दो जूनियर डॉक्टर भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार सिम्स के दोनों जूनियर डॉक्टर 2014 बेच के है। जिनकी ड्यूटी सिम्स के कोरोना ओपीडी में थी। जहाँ एक जून तक उन्होंने काम किया था। इसके बाद उनकी आरटी पीसीआर जांच सैम्पल कलेक्ट कर रायपुर भेजा गया था, जहाँ से गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 22 वर्षीय जो कि बिलासपुर अर्बन क्षेत्र का है, वह भी इलाज के लिए एक जून को एडमिट हुआ था।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- गोलबाजार में पुलिस टीम पर हमला...तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, होलिका दहन के दौरान हुआ विवाद.... युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी पर मामला दर्ज, पचपेड़ी:- विवाद कर युवक पर हंसिए से हमला....होली के दौरान हिंसक घटना, जमीन के फर्जी दस्तावेज से 1 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी का मामला...1 आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर:- अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, 12 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार...चरित्रशंका बनी हत... भाजपा मल्हार मंडल के अध्यक्ष बने रंजीत सिंह ठाकुर, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल ठगी की रकम म्युल एकाउंट से निकालने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे....जांच जारी, भाजपा ने बिलासपुर जिले के शेष मंडल अध्यक्षों की घोषणा...इन्हें मिली जिम्मेदारी, अवैध संबंधों की कीमत बनी मौत.... दोस्त ही निकला कातिल, रेलवे ट्रेक पर मिली थी लाश, डिप्टी कलेक्टर नितिन तिवारी बनाये गए कोटा एसडीएम....कलेक्टर ने जारी किए आदेश,