बिलासपुर

बिलासपुर:- जहरीली शराब या खाना ?….अब तक 7 की मौत, गांव में छाया मातम…प्रशासन जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी गांव में जहरीली शराब पीने या खाने से अब तक सात लोगों की दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है वही कई लोग गंभीर है जिनका ईलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पहली मौत के बाद शुक्रवार रात तक कुल सात लोगों ने दम तोड़ दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में मौतों को सामान्य माना गया, लेकिन जब शुक्रवार रात को चार लोगों की एक साथ मौत हुई, तो संदेह गहराने लगा। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब तक चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है, जबकि बाकी की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण की पुष्टि होगी।

गांव में गम और गुस्से का माहौल

मृतकों की पहचान देव कुमार उर्फ दल्लू पटेल (40), कन्हैया पटेल (60), बलदेव पटेल (58), शत्रुघ्न देवांगन (45), कोमल देवांगन (40), कोमल लहरे (58) और रामु सुनहरे (39) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन सख्त


इस घटना के बाद प्रशासन अवैध शराब कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जहरीली शराब कहां से आई और इसे किसने बेचा। यह दर्दनाक घटना एक बार फिर अवैध शराब के घातक प्रभावों को उजागर करती है। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में जल्द ही कठोर कदम उठाए जाएंगे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...