रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 1445 पर, शुक्रवार को मिले 47 नए मामले…कई जिलों से फिर बड़ी संख्या में सामने आए पॉजिटिव

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – देर रात फिर प्रदेश में कोरोना के 16 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। कोरबा के बाद जांजगीर जिले में शुक्रवार को कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिले है। हालहि में आए पॉजिटिव मरीजो में जांजगीर से 13, बलरामपुर से 2 और जशपुर से एक शामिल है। जबकि इसके पूर्व ही हैल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार शाम तक प्रदेश के 6 जिलों से 31 नए मरीजो के मिलने कि पुष्टि की थी। जिसमे कोरबा जिले के 15, रायपुर के 9, दुर्ग के 3, बलौदाबाजार के 2 और राजनंदगांव और धमतरी जिले के 1-1 मरीज शामिल है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 1445 हो गई है, तो वही एक्टिव मरीजो की भी संख्या भी 895 हो गई है। 

कोरोना वारियर्स की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव…

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रायपुर जिले से कुल 9 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। बताया जा रहा है। इनमें से दो मेडिकल स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे एक डॉक्टर और एक वार्ड बॉय शामिल है। जो आंबेडकर अस्पताल में कार्यरत थे। चूंकि इनकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नही है, तो सम्भवता वह हॉस्पिटल में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हो। 

79 हुए स्वस्थ,,लंबे समय बाद बलौदाबाजार जिले को मिली राहत…

प्रदेश के अलग अलग जिले के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती 79 कोरोना मरीजो को आज डिस्चार्ज किया गया है। जिसमे बलौदाबाजार जिले के सर्वाधिक 41 मरीज स्वस्थ हुए  है। आपको बता देे बीते कुछ हफ़्तों में बलौदाबाजार जिले से दर्जनों मरीज पॉजिटिव मिले थे। जिसका क्रम अब भी जारी है। लेकिन एकाएक 41 मरीजो के सकुशल होने से जिलेवासियों ने राहत की सास ली है। इसके अलावा शुक्रवार को जशपुर के 15, बेमेतरा के 5,बालोद के 3, कोरबा और मुंगेली के 4-4 के साथ धमतरी के 2 मरीजो सहित  गरियाबंद,महासुमद,सरगुजा,राजनांदगांव, दुर्ग के एक एक मरीज भी उपचार उपरांत ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब