तखतपुर

VIDEO:बेखौफ चोरों ने घर के बाहर से उड़ाई दो बाइक….सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने घर के सामने रखें दो बाइक पर अपना हाथ साफ किया है शातिर तरीके से हुई चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिसमें तीन चोर बेखौफ होकर बीती रात घटनास्थल पर आते दिख रहे हैं और चंद मिनटों में ही घर के सामने रखे बाइक को ले जाते भी दिख रहे हैं इस पूरे मामले की शिकायत तखतपुर सदर बाजार निवासी शैलेष ने थाने में दर्ज कराई है।

जहाँ उन्होंने बताया कि वो बीती रात अपने घर के सामने सीजी 10एच 9381 होण्डा साईन और सीजी 10एबी 4613 हीरो स्प्लेण्डर बाइक को रख कर सोने चले गए थे। तभी देर रात एक बजे एक बाईक में तीन चोर वहां पहुंचे। उसमें दो अज्ञात युवक उतरकर घर के बाहर खड़ी दुपहिया वाहन को चोरी कर ले गए चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दो चोर बाइक को आसानी से पहले कुछ दूर लेकर गये उसके बाद बाइक स्टार्ट कर भागते दिख रहे है। बहरहाल इस मामले में तखतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ...