बिलासपुर

लक्षणों के आधार पर होगी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि, इलाज के बाद हुए स्वस्थ तो कर दिया जाएगा डिस्चार्ज…. आरटीपीसीआर टेस्ट की अनिवार्यता खत्म

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार, अब मात्र गंभीर कोविड-19 के ही मरीज को अस्पताल में 10 दिन से अधिक रख कर इलाज किया जाएगा। जबकि बिना लक्षण वाले मरीजो को 10 दिनों के उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। पूर्व के गाइड लाइन के अनुसार लक्षण के आधार पर कोरोना संक्रमित मरीजो की हर तीसरे दिन आरटी पीसीआर जाँच कराई जाती थी। जिसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज को हॉस्पिटल से छुट्टी दी जाती थी। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए नया गाइड लाइन जारी किया गया है। विश्वनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गाइड लाइन के अनुसार अब कोरोना संक्रमित मरीजो का सेम्पल लेना जरूरी नहीं रहेगा। अगर पहले सेम्पल के बाद मरीज में 10 दिनों तक कोरोना वायरस का कोई लक्षण नजर नहीं आता है तो उसे पूरी तरह स्वस्थ माना जाएगा। वहीं अस्पताल से मरीज की छुट्टी कर दी जाएगी। इस दौरान मरीज का सेम्पल लेना जरूरी नहीं है। हालाकि छुट्टी के बाद उन्हें 7 से 14 दिनों तक होंम क्वॉरेंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। जिसकी मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। 

संक्रमित मरीजो के लक्षणो के आधार पर पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर से होगी जांच..

गाइड लाइन के अनुसार कोरोना पॉजिटिव के हल्के लक्षण वाले मरीजों के पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर से जांच करना जरूरी है, मरीज को 10 दिनों तक या बुखार के लक्षण नजर नही आने के बाद अस्पताल से छुटी की जाएगी। ऐसे मरीजों के आरटी पीसीआर सेम्पल की जांच कराना जरूरी नहीं होगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...