बिलासपुर

बिलासपुर :- महिलाओं के गले से चैन स्नेचिंग का मामला…सिलसिलेवार 2 वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार, एक नाकाम कोशिश भी, 2 संदेही हिरासत में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार की शाम शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में चैन स्नेचिंग की 2 वारदातें सामने आई है, जिसमें सोनगंगा कालोनी के पास एक महिला से चैन लूटने की नाकाम कोशिश हुई, वही राजकिशोरनगर में एक महिला से चैन की लूट हो गई, दोनो ही घटनाओ में महिलाओं के हल्ला करने पर आरोपी भाग निकले लेकिन उन्ही आरोपियों ने तीसरी चैन स्नेचिंग की घटना को राजकिशोर नगर से निकलकर तोरवा गुम्बर पेट्रोल पंप के पास अंजाम दे दिया, जहाँ प्रार्थी महिला से लुटेरों की झड़प भी हो गई जिससे महिला को गंभीर चोटें आई है, जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग़ौरतलब है कि उक्त महिला ने लुटरों को चैन स्नेचिंग के दौरान पकड़ लिया था, लेकिन इस संघर्ष के दौरान वह घायल हो गई है। वही मामले में हाई अलर्ट पर आई पुलिस ने 2 संदिग्ध बाइक सवार लुटेरों को देवरीखुर्द के पास पकड़ लिया है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित महिलाओं से बयान और बताये हुलिए के आधार पर आगे पहचान की कार्रवाई कर कार्रवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...