बिलासपुर

स्वास्थ्य विभाग ने माना मेडिकल टीम है हाई रिस्क में किया जाएगा आरटीपीसीआर जांच, सिम्स के 6 कर्मियों का लिया गया सेम्पल…. जांच करने से इंकार के बाद अब मिली राहत

भुवनेश्वर बंजारे 

बिलासपुर – कोरोना वार्ड में ड्यूटी के बाद सिम्स के मेडिकल स्टाफ की आरटी पीसीआर जांच को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रमोद महाजन ने कर्मचारी हित मे फैसला लिया है। उन्होंने 22 स्टाफ नर्स और 14 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने मंजूरी दी है। विभाग ने किश्त में उनकी सैंपल जांच करने के लिए कहा है। शनिवार को छह महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मालूम हो पूर्व में  सिम्स ने अपनी कर्मचारियों की आरटी पीसीआर जांच करने से साफ मना कर दिया था।

जिसको लेकर संबंधित मेडिकल स्टाफ ने सिम्स परिसर में जमकर हंगामा किया था। तो वही जिला कलेक्टर के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएमएचओ को मामले में ज्ञापन सौपा था। जिसको लेकर सीएमएचओ डाॅक्टर प्रमोद महाजन ने सभी के आरटी पीसीआर जांच कराने के निर्देश अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए है। जिसके बाद सिम्स के कर्मचारियों के जांच का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया है। अब धीरे-धीरे सभी कर्मचारियों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में भी संक्रमण न फैल जाए इसलिए इन सभी कर्मचारियों की किश्त में जांच की जा रही है क्योंकि उन कर्मचारियों ने पूर्व में 17 दिनों तक सिम्स की कोरोना ओपीडी, आई-पीडी में ड्यूटी की थी। इस बीच उन्होंने कई कोरोना संक्रमित मरीजो की जांच भी की होगी, जिसको लेकर यह एहतियात बरतें जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...