रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी, अब बलौदाबाजार, कोरबा, दुर्ग, बिलासपुर और इन जिलों से मिले 78 पॉजिटिव मरीज, तो वही 100 से अधिक मरीजों को उपचार के बाद किया गया डिस्चार्ज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना संकट के चल रहे दौर के बीच अब आंशिक राहत भी मिलने लगी है। क्योंकि प्रदेश में जिस हिसाब से कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हो रही है। उस आधार पर पॉजिटिव मरीजो के इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजो की संख्या भी बढ़ने लगी है। आपको बता दे 24 घन्टो में प्रदेश के अलग अलग जिलों से 78 संक्रमित मरीज मिले है, तो वही 102 मरीज स्वस्थ भी हुए है। मंगलवार शाम आए 31 नए मरीजो में बलौदाबाजार-12,कोरबा- 05 दुर्ग-04,राजनांदगांव-02,नारायणपुर-02,रायपुर-,कवर्धा,कोरिया,बिलासपुर,महासमुंद,बालोद के एक एक मरीज शामिल है। जबकि सोमवार देर रात 47 नए मरीज प्रदेश में पाए गए है। जिसमे बलौदाबाजार-19, रायपुर-10, गरियाबंद-05, बलरामपुर व राजनांदगांव- 04-04, दुर्ग-02, जांजगीर-चांपा-01, महासमुद-01, सूरजपुर-01 के मरीज शामिल है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मिले मरीजों में बलौदाबाजार के सबसे ज्यादा 12 शामिल है। नारायणपुर में आईटीबीपी के दो जवान संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा इन नए मरीजो को मिलाकर अब प्रदेश में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 1784 हो गई। जिसमें इलाज के दौरान अब तक 934 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जबकि 9 मरीजो के मौत के बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजो की संख्या 841 हो गई है। 

न्यायधानी के 41 मरीज हुए डिस्चार्ज,अब केवल 45 एक्टिव मरीज ही जिले में बचे..

हैल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार जिले के 41 कोरोना संक्रमित मरीजो ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैम्पल और इलाज की तय 10 दिवस की अवधि पूर्ण कर ली है। जिसके वजह से मंगलवार को मस्तूरी ब्लॉक के 41 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमे 30 रेल्वे हॉस्पिटल और 10 सीपत आइसोलेट सेंटर के साथ एम्स के एक मरीज की छुट्टी हुई है। जिसके बाद अब जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 45 हो गई है, लिहाजा अब स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सास ली है। 

दिल्ली नोएडा से लौटा युवक मिला कोरोना संक्रमित, ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी का संक्रमित के संपर्क में आने की संभावना..

मिली जानकारी के अनुसार शहर में एक और कोरोना मरीज मंगलवार को मिला है। बताया जा रहा है 32 वर्षीय युवक जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह नोएडा से 10 जून को बिलासपुर आया था। इस दौरान उसे सास लेने में तकलीफ़ थी। जिसे तिलकनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस दौरान रविवार को उसकी सैंपल जांच के लिए लिया गया था, जो कोरोना पॉजिटिव निकला है जिसे अब बुधवार को एम्स रायपुर रेफर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक नोएडा में एक निजी कंपनी में मैनेजर है। वह रीवा एमपी का रहने वाला है, जो नोएडा से पहले अपने घर रीवा गया, फिर वहां से इलाज के लिए 10 जून को बिलासपुर आया। युवक के साथ उसका भाई भी है, बिलासपुर में उसके रिश्तेदार रहते हैं। जानकारों के अनुसार युवक कार से बाई रोड रीवा से अपने भाई के साथ बिलासपुर आया था। यहां वह अपने रिश्तेदार जो ट्रैफिक हवलदार हैं उनके संपर्क में था, अब स्वास्थ्य विभाग संपर्क में रहे लोगों की तलाश जुट गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब