रायगढ़

ट्रक चालक ने बोलेरो सवार सुरक्षाकर्मियों पर चढ़ा दी थी गाड़ी…जान से मारने की कोशिश करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – सिक्योरिटी गार्डों को जान से मारने के उद्देश्य से गाड़ी दीवार में ठोकने वाले आरोपी ड्राइवर को तमनार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जहा हरियाणा निवासी अमन कुमार ने 15 नवंबर 2024 में तमनार थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी की 6 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वे अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो (सीजी 12 बीएन 3410) में ड्यूटी पर निकले थे। रास्ते में गाड़ी रोकने का निर्देश देने पर चालक सुरेश सिदार ने गुस्से में गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी दी,कि “आज तुम लोगों का अंतिम दिन है।” इसके बाद, उसने जानबूझकर गाड़ी को सीएचपी आउटसाइड की दीवार से टकरा दिया। इस हादसे में अमन कुमार सहित कृष्णा चौधरी, आदर्श राय, रिंकु कुमार, नीरज सिंह, मनीष और भरत गोप को गंभीर चोटें आईं। घायल गार्डों को इलाज के लिए रायगढ़ भेजा गया। उधर मामले के बाद से ही ड्राइवर फरार था। वही पुलिस की जांच में भी गार्डों के द्वारा लगाए गए आरोप सही पाया गया। जिसपर पुलिस ने जांजगीर निवासी आरोपी सुरेश की खोजबीन शुरू की। इसी बीच पुलिस को पता चला की आरोपी जांजगीर में है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया और आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्...