
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल के निर्देश पर इनदिनों जिले में अपराधियों के धरपकड़ की कार्यवाही को गति मिल रही है। पुलिस कप्तान के गंभीर होने के बाद जिले के थाना प्रभारी भी हरकत में आ चुके है। वह लगातार अलग अलग मामलों में फरारी काट रहे अपराधियों की धरपकड़ की कार्यवाही कर रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को अलग अलग थाना क्षेत्र से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों में शराब कोचिए, चाकूबाजी और चोरी के आरोपी शामिल हैं। शहर में अपराधो के बढ़ते ग्राफ को कम करने तो यह कवायद शुरू कर दी है। लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव अपराधियों में नही हो रहा है। फिर भी पुलिस की सक्रियता तेज होने से पेंडिंग मामलों में आंशिक कमी जरूर आई है।
सात थानों से आठ मामलों में आरोपियों की हुई गिरफ्तारी..

सोमवार को जिले में चली पुलसिया कार्यवाही में पूर्व में दर्ज आठ मामलों में कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमे तखतपुर पुलिस ने 1 प्रकरण के 1 आरोपी, सकरी के 1 प्रकरण में 4 आरोपी, तारबाहर ने 1 प्रकरण के 2 आरोपी, हिर्री ने 1 प्रकरण के 1 आरोपी, कोनी ने 2 प्रकरण के 2 आरोपी, रतनपुर पुलिस ने 1 प्रकरण के 1 आरोपी, तोरवा ने 1 प्रकरण के 1 और कोटा ने 1 प्रकरण के 1 आरोपी शामिल है।